Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 21, 2026

भीषण गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद: बिजलपुर जलप्रदाय केंद्र का किया निरीक्षण, निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

सपना सी.पी. साहू 

​नित्य संदेशइंदौर। शहर में जारी भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच नागरिकों को पानी की समस्या से बचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में आज शहर की जलापूर्ति व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए बिजलपुर जलप्रदाय केंद्र का विशेष निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र में जल शोधन (प्यूरीफिकेशन), भंडारण और वितरण व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की।

​गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को हिदायत दी गई कि शहर के प्रत्येक हिस्से में नागरिकों को बिना किसी रुकावट के निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तपन में किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति निर्मित न हो। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के अवसर पर श्री अभिषेक शर्मा ‘बबलू’ जी, निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल जी, अपर आयुक्त श्री आशीष पाठक जी एवं जलप्रदाय विभाग से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here