रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ़। नगर में चल रहे ढाक पीर मेले में रागनी कम्पीटिशन का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ समाजसेवी गुल्लू गुर्जर ने फीता काटते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है हमें अपनी संस्कृति और भारतीय दर्शन पर गर्व है रागनी कलाकार मनोज फौजी,रोहित तोमर, मुस्कान चौधरी, खुशी चौधरी, निशा ने पूरनमल, रुप बसंत, नवल देह, महाभारत, सती सलोचना की एक से बढ़कर एक रागनी सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया वही नृत्य के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी वहीं मेले में झूले, ब्रेक डांस आदि में भी देर रात तक भीड़ जमी रही कार्यक्रम का संचालन विष्णु अवतार रुहेला ने किया इस अवसर पर सतीश अग्रवाल, जीशान मोहम्मद, विजय दत्त शर्मा, आलोक त्यागी, सेठी, संदीप वर्मा, विपिन भाटी, विवेक त्यागी, आशु सैफी, पहलवान, नरेन्द्र शर्मा, जितेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment