Breaking

Your Ads Here

Friday, May 29, 2026

स्कूल जा रही शिक्षिका को टक्कर मारकर स्कॉर्पियो चालक फरार, परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आधारशिला पब्लिक स्कूल की शिक्षिका महिमा मानव परसों सुबह लगभग 7:40 बजे अपनी काले रंग की एक्टिवा स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। 

उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहन रखा था। एमईएस कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास पावर प्लांट के निकट तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो (UK08BE9010) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिमा मानव गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर, चेहरे, हाथ और नाक पर गंभीर चोटें आईं तथा नाक की हड्डी टूट गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से कैद हो गया है। 

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here