Breaking

Your Ads Here

Friday, May 29, 2026

दोस्ती, प्यार और फिर जीवनभर का साथ: मेरठ और फर्रुखाबाद के जिला पंचायत अध्यक्षों ने की सीक्रेट वेडिंग

नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद से जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ शादी के फेरे लिए हैं। दोनों के बीच 28 मई को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई है। दोनों का यह दूसरा विवाह है। पहले दोनों का तलाक हो चुका है। दरअसल, मोनिका यादव समाजवादी पार्टी नेता और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी हैं। धर्मेंद्र यादव से उनका काफी समय पहले तलाक हो चुका है। वहीं, गौरव चौधरी की पहली शादी जर्मनी की युवती के साथ हुई थी। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। दोनों भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।


गौरव चौधरी और मोनिका यादव भाजपा नेता हैं। साथ ही, दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। दावा किया जा रहा है कि करीब एक साल पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध पनपा। इसके बाद बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। बैठकों के दौरान मुलाकातों और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। इसके बाद दोनों ने इसे रिश्ते का रूप देने का फैसला लिया। 28 मई को दोनों ने हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली।


गौरव चौधरी और मोनिका यादव के बीच शादी की खबर लोगों को सोशल मीडिया के जरिए पता चली। दोनों ने शादी को पूरी तरह से गोपनीय रखा था। इस शादी में दोनों पक्षों के केवल रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल हुए। शादी में किसी भी भाजपा नेता तक को आमंत्रित नहीं किया गया था। गौरव चौधरी और मोनिका यादव के परिवारों ने हिमाचल में बुधवार को यह शादी कराई। शादी के बाद सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। दोनों पक्षों को लोग सोशल मीडिया पर बधाई देते दिख रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here