नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 30 मई से शुरू हो रहे एडवेंचर क्रिकेट कप के लिए खेले गए वार्म अप मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी को एक विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। उनकी ओर से दक्ष ने 47 रन, भाविक ने 45 रन, प्रत्यक्ष ने 38 रन और अक्षय ने 37 रनों का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से कबीर जैन ने तीन विकेट, विराट ने दो, अर्णव ने दो विकेट लिए। इसके अलावा कार्तिक व मन्नू को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से बल्लेबाजी में अर्णव ने 46 रन, धैर्य ने 39 रन, युग ने 40 रन, कबीर ने 38 रन और वंशिका ने 22 रनों का योगदान दिया।
गुरु तेग बहादुर हॉस्टल क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से दीपांशु ने चार विकेट लिए। इसके अलावा सागर ने तीन, देवांश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि कल दोनों टीम में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से सातताल के लिए रवाना होगी।

No comments:
Post a Comment