नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। नई पीढ़ी को भारतीय लोक संस्कृति और पारंपरिक कला से जोड़ने के उद्देश्य से मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित चार दिवसीय लोककला एवं लोकनृत्य कार्यशाला में तरफा नृत्य, गोलम आदिवासी, धनगर, नमन, कोली, सीतकरी,वारकरी दिंडी सहित अन्य विभिन्न लोकनृत्यों का प्रशिक्षण दिया।
ज्योत्स्ना सोहनी एवं तृप्ति महाजन ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण मुबंई के प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक, अभिनेता व लेखक अनिल नरहर सुतार द्वारा दिय । कार्यशाला के दूसरे दिन लोकमान्य नगर स्थित लोकमान्य विद्या निकेतन में जूनियर वर्ग के प्रतिभागी सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और सीनियर वर्ग के प्रतिभागी दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
कार्यशाला को अपेक्षा से अधिक उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रतिभागियों की संख्या इजाफा हुआ। रविवार को कार्यशाला का अंतिम दिन रहेगा। उस दिन शाम को सभी प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न नृत्य समूह में रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी ।



No comments:
Post a Comment