Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 26, 2026

प्रबन्ध निदेशक ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मंगलवार को संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार मे जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जन-सुनवाई मे विभिन्न समस्याओं से जुडी कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिन्हे सुनकर प्रबन्ध निदेशक महोदय ने संबंधित अधिकारियो को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।


जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया कनेक्शन संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। जन-सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली। जन-सुनवाई मे मेरठ, सहारनपुर एवं बुलन्दशहर आदि जनपदों के आवेदको ने अपनी शिकायते दर्ज कराई। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि जन-सुनवाई मे आए सभी प्रकरणों के निस्तरण की समय-समय पर माॅनिटरिंग की जाए, उन्होनेें निर्देशित किया कि शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयद्ध एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए।


जन-सुनवाई मे डिस्काम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें संजय जैन निदेशक(वाणिज्य),  आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), देवेन्द्र चन्द्र वर्मा मुख्य अभियन्ता, पी0के0 सिंह, मो0 सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता,  गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता। इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई मे  अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो0 अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टाॅफ आफिसर,  प्रशान्त सोनी, नवी सिंह, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here