Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 31, 2026

भीषण गर्मी में संयुक्त प्रेस क्लब ने किया रूहअफजा वितरण, पत्रकार दिवस पर राहगीरों को बांटा ठंडा पेय


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए पत्रकार दिवस के अवसर पर संयुक्त प्रेस क्लब रजिस्टर्ड, मेरठ द्वारा कमिश्नरी चौराहे के पास रूहअफजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों, पत्रकारों एवं आमजन को ठंडा पेय वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
         
संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करना संस्था की प्राथमिकता है। भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
         
संयुक्त प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकार केवल समाचारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान संयुक्त प्रेस क्लब के राजेंद्र चौहान, अतुल माहेश्वरी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर, लियाकत मंसूरी, रमेश सोनी, मदनपाल गौतम, जाहिदा खान, शालू शर्मा, आसिफ बॉबी, प्रभास रस्तोगी, रवि ठाकुर, राहुल गुप्ता, दिनेश सिंघल, मुन्ना, अनुज कुमार, सुनील पंडित, गणेश ठाकुर, एम.एच. खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here