अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र के कस्बा रामराज में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
शुक्रवार को बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र पंवार ने चौकी इंचार्ज आशीष कुमार व पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शोभायात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
थाना प्रभारी रविंद्र पंवार ने बताया कि शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने कस्बे में पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
No comments:
Post a Comment