Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 7, 2026

सामाजिक-राजनीतिक विमर्श को नई दिशा, हुकुम सिंह के शोध प्रबंध की विद्वानों ने की प्रशंसा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ  के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज़ के अंतर्गत राजनीति विज्ञान के पीएच.डी. शोधार्थी श्री हुकुम सिंह की मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। उनके शोध प्रबंध का विषय “दलित समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान में बहुजन समाज पार्टी की भूमिका” रहा, जिसे उपस्थित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने अत्यंत प्रासंगिक एवं शोधपरक बताया। 


इस अवसर पर शैक्षणिक जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. असलम खान, प्रोफेसर, नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कनफ्लिक्ट रेजोल्यूशन, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. प्रभात कुमार, संयोजक अकादमिक कार्य; डॉ. सुधीर त्यागी, डीन, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज़; प्रो. (डॉ.) सरताज अहमद, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर; प्रो. (डॉ.) तारक नाथ; तथा शोध निर्देशक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


 मौखिक परीक्षा के दौरान शोधार्थी श्री हुकुम सिंह ने अपने शोध विषय से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पहलुओं पर गहन एवं तथ्यपरक प्रस्तुति दी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की नीतियों, दलित समाज के उत्थान में उसकी भूमिका तथा सामाजिक परिवर्तन के संदर्भ में महत्वपूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वानों ने शोधार्थी के गहन अध्ययन, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण एवं विषय की गंभीर समझ की सराहना करते हुए इसे समकालीन सामाजिक-राजनीतिक विमर्श के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज़ के शिक्षक गण एवं शोधार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन विश्वविद्यालय की शोधपरक एवं अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here