Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 31, 2026

नृत्य जत्रा में गूंजे लोकनृत्यों के रंग, युवाओं की प्रस्तुतियों पर जमकर बजी तालियां

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर नई पीढ़ी को भारतीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला से जोड़ने के उद्देश्य से मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित चार दिवसीय लोककला एवं लोकनृत्य कार्यशाला “नृत्य जत्रा” का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। 

अंतिम दिन युवाओं ने लावणी, कोली, नमन सहित विभिन्न पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। आकर्षक वेशभूषा और पारंपरिक संगीत पर प्रस्तुत नृत्यों ने पूरे परिसर को तालियों की गूंज से भर दिया।

कार्यक्रम संयोजक ज्योत्स्ना सोहनी एवं तृप्ति महाजन ने बताया कि लोकमान्य विद्या निकेतन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में चार दिनों तक जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में युवाओं को भारतीय लोककला और पारंपरिक नृत्यों की बारीकियों से अवगत कराया गया।

संस्था के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि समापन समारोह में चोइथराम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सीईओ सुमित नांदेड़कर, लोकमान्य विद्या निकेतन के अजय वैशम्पायन, पराग लोंढे एवं कपिल धोडपकर सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

सभी अतिथियों का स्वागत दर्शन जागीरदार, उदय धनाश्री, डॉ जयंत सोहनी, अविनाश भांड ने करा । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन हर्षवर्धन लिखिते ने किया। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here