Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 10, 2026

जाट आरक्षण के लिए जनचेतना यात्रा करेंगे - सचिन सरोहा

नित्य संदेश ब्यूरो

बुलंदशहर। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) ने शिकारपुर ब्लॉक के गांव बरासऊ मैं एक संवाद बैठक का आयोजन किया , जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों और महिलाओं ने शिरकत की, संवाद बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण जो की एक  साल रहने के बाद सरकार ने समाप्त कर दिया गया, मीटिंग में आरक्षण की लड़ाई दोबारा शुरू करने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने कहा कि जाट आरक्षण के लिए अब गांव गांव जाकर जन चेतना यात्रा शुरू करेंगे और आंदोलन की लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेंगे, राष्ट्रीय महासचिव श्री अजय प्रमुख ने कहा कि अब जाट आरक्षण केंद्रीय सेवाओं में लेकर रहेंगे, अगर केंद्रीय सेवा में आरक्षण नहीं मिला तो सरकार को देश में आरक्षण आर्थिक आधार करना चाहिए, अन्यथा आरक्षण समाप्त कर देना चाहिए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह ने चौधरी सचिन सरोहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय किसान मोर्चे सर्वसम्मति से घोषणा की , तथा राष्ट्रीय किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष विपिन चौधरी नोएडा को नियुक्त करते हुए राष्ट्रीय जाट महासभा भारत में भी  नए पदाधिकारियों के  नियुक्ति पत्र दिए गए, जिसमें मुख्य रूप से सोनीपत से श्रीमती आशा चौधरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता , सतेंद्र मलिक शामली को प्रदेश प्रवक्ता, विजेंदर सिंह सोनीपत को राष्ट्रीय सचिव , विशांत चौधरी को प्रदेश सचिव बनाया गया, हापुड़ जिले के युवा का अध्यक्ष श्री भानु सिद्धू को बनाया गया और बुलंदशहर जिले में संगठन की कमेटी का विस्तार किया गया, आज की मीटिंग में मुख्य रूप से जिन्होंने अपने विचार रखें श्री मोहित मलिक जी युवा  प्रदेश अध्यक्ष, कपिल चौधरी मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष, श्री शिव चौधरी युवा प्रदेश सचिव, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष अनुकूल चौधरी, राकेश प्रधान,आदि उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल नैन जी ने किया ।।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here