Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 19, 2026

डी मोन फोर अकादमी की छात्रा जिले की टॉपर बनने पर स्कूल ने किया ढोल नगाड़ों से सम्मान


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने के बाद स्कूल की छात्रा कनिष्क चौधरी जिले में टॉपर आने पर डीमोर फोर अकादमी के शिक्षकों ने छात्र का स्कूल पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया और गले में फूलों का हार डालकर सम्मान किया। 

इस मौके पर स्कूल की निदेशिका गरिमा चौधरी ने छात्र कनिष्क चौधरी को गले में माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और जिले में टॉप बनने पर उसको नगद धनराशि देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर निर्देशिका डाक्टर गरिमा चौधरी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छात्र कनिष्क चौधरी स्कूल में मेहनत लगन से अपनी पढ़ाई की है उसने हमेशा अपना लक्ष्य स्कूल का नाम रोशन करने के लिए मेहनत की है उन्होंने कहा कि उसने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। 

उन्होंने कनिष्क चौधरी को आगे पढ़ाई कर आईएएस, पीसीएस बनने का आशीर्वाद दिया। वहीं छात्र कनिष्क चौधरी से पत्रकारों ने वार्ता करते हुए पूछा कि उसका क्या सपना है। तो उन्होंने बताया कि उनकी मेहनत करने के पीछे उनके माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों ने हमेशा अच्छी गाइडलाइन देकर इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उसने हमेशा आईएएस बनने का सपना देखा है। जो वह अपनी मेहनत लगन से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि उसने कभी ट्यूशन नहीं लिया और दिन-रात अपनी मेहनत लगन से इतने नंबर पाये हैं। 

वही प्रधानाचार्य डॉक्टर समीर वर्मा ने छात्र को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह हमेशा अपनी मेहनत लगन से आईएएस बनने का जो सपना है वह पूरा करेगी। स्कूल उसकी हर संभव गाइडलाइन देती रहेगी। 

इस मौके पर निदेशक केके शर्मा, उपप्रधानाचार्य ऋतु चिंकारा, ग्राम प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह, पंकज चौधरी आदि ने अपने संबोधन में उसको आशीर्वाद वचन देकर आगे बढ़कर लक्ष्य पूरा करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here