Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 19, 2026

ज्येष्ठ माह के तीसरे बडे़ मंगलवार पर पीवीवीएनएल डिस्कांम हैडक्वाटर में किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के अधिकारियों द्वारा डिस्कांम मुख्यालय पर, ज्येष्ठ माह के तीसरे बडे मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया गया। 

भण्डारा विद्युत परीक्षण संस्थान निकट ऊर्जा भवन के प्रांगण मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), अलका तोमर अर्जुन अवार्डी एवं स्पोर्टस आफिसर, मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता आदि ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण मे सहयोग किया। भण्डारे मे बडी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। भण्डारे के आयोजन मे डिस्कांम मुख्यालय के अधिकारियों का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here