Breaking

Your Ads Here

Friday, May 1, 2026

कमर्शियल गैस की कीमतों में भारी वृद्धि से प्रदेश का व्यापारिक वर्ग आक्रोशित: लोकेश अग्रवाल

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि कमर्शियल गैस की कीमतों में भारी वृद्धि से प्रदेश का व्यापारिक वर्ग आक्रोशित है। सरकार द्वारा कमर्शियल गैस पर लगभग ₹1000 की बढ़ोतरी सीधे तौर पर महंगाई को बढ़ावा देने वाला कदम है, जिसका बोझ अंततः आम जनता पर ही पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस अव्यवहारिक निर्णय से छोटे एवं घरेलू कुटीर उद्योग पूरी तरह प्रभावित होंगे। विशेष रूप से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसायी, डेयरी संचालक तथा ठेला-पटरी पर खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारी इस बढ़ोतरी से बुरी तरह प्रभावित होंगे। कमर्शियल और घरेलू गैस के दामों में बढ़ता अंतर गैस की कालाबाजारी को बढ़ावा देगा, जिससे बाजार में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को बल मिलेगा।

इसी गंभीर विषय को लेकर दिनांक 2 मई 2026 को प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कमर्शियल गैस के बढ़े हुए दामों को वापस कराने हेतु आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के माध्यम से सौंपा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here