Breaking

Your Ads Here

Friday, May 1, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, जीटीबी लॉयंस और जीटीबी रॉयल्स ने जीते मैच

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लॉयंस और जीटीबी रॉयल्स ने जीत प्राप्त की।


पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी हंटर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसमें देवांश ने 48, रियांश ने 36, फाहद ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में अनीक ने 5 विकेट, समरजीत ने दो विकेट व मुआज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन की टीम ने 17.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए और 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से यश ने 40, मुआज ने 38, प्रिंस ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आरोहन ने दो, कार्तिक व गोल्डन ने एक-एक विकेट लिया। 


दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसमें विराट ने 42, राघव ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आरिश ने दो, देवांश ने दो, ऋषभ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी लॉयंस की टीम ने 18.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। इसमें अदीब ने 41, आयान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने तीन, शोएब ने दो विकेट लिए। 


तीसरे मैच में ऋषभ किकेट एकेडमी किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें हमजा ने 43, अरमान ने 42, सुभान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने 4, प्रत्यक्ष ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी रॉयल्स की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए और तीन विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से श्रेयांश शर्मा ने 42, कबीर ने 43, साहिल ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, असलान ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अनीक, सार्थक और अदीब को चुना गया। कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को सब जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here