अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र के ग्राम सदरपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ थाना बहसूमा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, डा० पवन गोयल, एडवोकेट शुभम भारद्वाज एवं विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार, रविन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं के द्वारा वेस्ट मैटीरियल से विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोग जैसे ज्वालामुखी, जल चक्र, जल शुद्धिकरण, जेसीबी, क्रेन, डीएनए माडल, शरीर के विभिन्न अंगो के माडल आदि लगभग 70 से अधिक वैज्ञानिक माडल बनायें गये।
विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने चैयरमेन सचिन सुकड़ी, नामित सभासद अमित गोयल, रालोद नेता पिंटू देशवाल, सचिन देशवाल, सपा नेता सुदेशपाल, मोनू पंवार, बैक प्रबंधक शिवानी शर्मा, बालेन्द्र प्रधान बटावली, सभासद दीपक गुर्जर सभासद राजू राठी सभासद अरुण जाटव एवं पत्रकारों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित प्रधानगण, विद्यालय के शिक्षक रामगोपाल, रीना, मंजू, पूजा, सुनीता, विनीता, काजल सिरोही, नेहा पंवार, पारुल, स्वाति, खुशी, अहसान सैफ़ी, तुषार, मौ० राशिद सैफी, शाहनवाज, असीम, अभिषेक, जतिन आदि स्टाफ का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment