नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (पी०वी०वी०एन०एल०) द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष बिल संशोधन कैम्पों का आयोजन लगातार किया जा रहा हैं।
शुक्रवार को प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) द्वारा 33/11 केवी उपकेन्द्र यूनिवर्सिटी रोड, मेरठ पर आयोजित कैम्प का औचक निरीक्षण कर, उपभोक्ताओं की समस्याएँ सुनी गई तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपभोक्ता श्री कमल कुमार निवासी जाग्रति विहार मेरठ द्वारा मोवाइल अपडेट करने की शिकायत के संबंध मे प्रबन्ध निदेशक महोदय को अवगत कराया प्रबन्ध निदेशक ने उपभोक्ता की शिकायत को सुनकर मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित कराया।
शनिवार को प्रवन्ध निदेशक ने विद्युत वितरण उपखण्ड खतौली टाउन / ग्रामीण में आयोजित कैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें उपस्थित उपभोक्ताओं से संवाद कर, उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया साथ ही जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नं० अपडेट नहीं थे अथवा गलत दर्ज थे उन्हें कैम्पों में पहुँचकर, मोबाइल नं० अपडेट कराने के लिए प्रेरित किया गया जिससे उन्हें समय पर बिल प्राप्त हो सके।
प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि विशेष विल संशोधन कैम्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक समार्ट मीटर उपभोक्ता इनका लाभ उठा सकें। उन्होनें बताया कि इन कैम्पों मे बिल संशोधन, मोबाइल नं० अपडेट, स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का निस्तारण एवं यूपीपीसीएल ऐप की जानकारी एक ही स्थान पर कराई जा रही है।
पश्चिमांचल डिस्कांग के अन्तर्गत 14 जनपदों में आयोजित इन कैम्पों में अब तक कुल 2514 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 2407 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा चुका है। कैम्पों में विल रिवीजन से संबंधित 538, मोबाइल नं० अपडेट से संबंधित 884, ऐप से संबंधित 503 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों द्वारा प्रमुख रूप से किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 482 शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई।
उपभोक्ताओं द्वारा इन विशेष विल संशोधन कैम्पों में बढ़-चढ़कर भाग लिया जा रहा है तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायतो के समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध मे सभी सम्मानित स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कैम्पों में पहुँचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं पश्चिमांचल डिस्कांम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा, त्वरित समाधान एवं पारदर्शी विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना है। अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें एवं स्मार्ट मीटर तथा यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप का अधिकतम लाभ उठाएँ।
इसके अतिरिक्त पीवीवीएनएल द्वारा घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया भुगतान हेतु 10 किश्तों की सुविधा उपलब्ध करायी गई है वही अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए 03 किश्तों (40%, 30%, 30%) मे भुगतान की सुविधा प्रदान की जा रही है।
No comments:
Post a Comment