Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 23, 2026

हंसदास मठ में 108 भागवत परायण पाठ शुरू, 108 फीट के कैनवास पर रामायण बनी आकर्षण का केंद्र

नवीन मौर्य (फोटो जर्नलिस्ट)

नित्य संदेश ब्यूरो

इन्दौर। मल्हारगंज स्थित प्रसिद्ध हंसदास मठ में एक माह तक चलने वाले पुरुषोत्तम (अधिक) मास के पावन पर्व पर धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला शुरू हो गई है। मठ में पूज्य संत रामचरण दास जी महाराज और पवनदास जी महाराज के पावन सानिध्य में 108 भागवत परायण पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव में प्रतिदिन ब्राह्मण भोज, संत सेवा और गौ सेवा जैसे सेवा कार्य निरंतर संचालित किए जाएंगे।

संत माधवाचार्य जी का आगमन, हुआ पादपूजन

इस आध्यात्मिक महोत्सव के दौरान परम पूज्य संत माधवाचार्य जी महाराज का मठ में आगमन हुआ। उन्होंने व्यासपीठ और श्रीमद्भागवत महापुराण का विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की। इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज श्री की चरण पादुकाओं का पादपूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

108 फीट के कैनवास पर रामायण के दर्शन

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण मठ परिसर में प्रदर्शित की गई 108 फीट लंबी कैनवास पेंटिंग है, जिस पर रामायण के प्रसंगों को उकेरा गया है। इस अद्भुत कलाकृति को देखने और रामायण जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

नवीन मौर्य (फोटो जर्नलिस्ट)




No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here