विश्वास राणा
नित्य संदेश, मेरठ। वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में पंद्रह दिवसीय समर कैंप के समापन के अवसर पर जोश एवं उत्साह से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरी के साथ उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ. कामाक्षी जिंदल (विख्यात परिधान डिजाइनर एवं समाज सेविका) तथा कीर्ति त्यागी (बहुचर्चित बाल एवं किशोर काउंसलर) ने किया।
प्रधानाचार्या संजया वालिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत
करते हुए समर कैम्प के बारे में बताया। टीना यादव व दीपिका पाल के नेतृत्व में
सम्यक और इबाद ने रचनात्मक लेखन का सुन्दर प्रस्तुतीकरण दिया। इसी क्रम में स्केटिंग
का तान्या व बास्केट बाल का धनञ्जय ने अमन सैनी के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में चेयर पर्सन अंजुल गिरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. कामाक्षी
जिंदल ने कहा कि समाज के कल्याण व विकास में एक सराहनीय योगदान है। सफल आयोजन में शिक्षकों
एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment