Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 20, 2026

शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के मार्गदर्शन में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के निर्देशानुसार, लू प्रकोप के बचाव हेतु शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय द्वारा राहगीरों को पेयजल वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगीत विभाग से डॉक्टर अल्पना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संगीत विभाग एवं अन्य शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here