नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मेधावी छात्रा इरमिश अंसारी ने शानदार अंक प्राप्त कर मेरठ जिला टॉप कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे समाज का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सामाजिक संस्था Helping Youth Foundation (HYF) द्वारा उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर टीम HYF के अध्यक्ष आरिफ इदरीसी ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और इरमिश अंसारी की सफलता समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और तालीम ही कामयाबी की असली कुंजी है।
टीम HYF ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह उन्हें मजीद तरक्की, कामयाबी और बेहतर मुस्तक़बिल से नवाज़े। इस मौके पर टीम HYF के अध्यक्ष आरिफ इदरीसी, प्रभारी इक़बाल इदरीसी, कोषाध्यक्ष वसीम अल्वी, सचिव टोनी उर्फ शहज़ाद इदरीसी, उप सचिव आबिद अल्वी सहित दानिश अंसारी, फहीम अंसारी, मुस्तकीम खान, शाहवेज़, नदीम इदरीसी, हसीन रंगरेज़, उमर कुरैशी, जावेद बिसौला आदि सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment