Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 31, 2026

सरकारी स्कूल में वाटर कूलर लगवाया

नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। शिक्षासेतु ने रवि वार को बहलोलपुर स्थित सरकारी स्कूल में वाटर कूलर लगवाया, ताकि गर्मी में ग्रामीण विद्यार्थियों को भी शुद्ध शीतल पेयजल मिले। 


शिक्षासेतु के संरक्षक नवीन चंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह अनूठा विद्यालय प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा है। शिक्षक अजय कुमार इसे मन्दिर मानते हैं। स्कूल के अध्यापक इसमे अपना वेतन लगा देते हैं।यहां वाई-फाई, झूले,मिड डे मील शेड, आधारशिला लैब,लर्निंग बाई डू लैब,पुस्तकालय, पार्क,400 पेड़,टीवी स्क्रीन,एसी व कम्प्यूटर युक्त स्मार्ट क्लास है।रविवार को शिक्षासेतु संस्था ने 80 ली.का वाटर कूलर लगवाया है।यहां ज्ञान विज्ञान,जीव दया,पर्यावरण,स्वच्छता, प्रकृति प्रेम भी सिखाया जाता है।ताकि बच्चे अच्छे इंसान व आदर्श नागरिक बने।अजय को अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं।यहां का छात्र लवीश अनुपम साइंस माडल बना कर श्री हरिकोटा के अनुसंधान केन्द्र जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here