नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को मेरठ पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना था।
जिले और देहात क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने बकरा ईद के मद्देनजर साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। बिजली कटौती पर विशेष मांग,लावड़ नगर पंचायत चेयरपर्सन पति हाजी शकील कुरैशी ने त्योहार के दौरान बिजली न काटने की पुरजोर मांग की, ताकि आमजन को असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता और लाइट-पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे। एसएसपी ने सभी से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और कोई किसी भी अधिकारी द्वारा लापरवाही नहीं होगी।

No comments:
Post a Comment