Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 19, 2026

स्टार अल फलाह इंटर कॉलेज के होनहार छात्र मोहम्मद साकिब पुत्र श्री मास्टर जी मुन्ने बने दिल्ली में सरकारी शिक्षक

इकराम चौधरी 

नित्य संदेश, मेरठकस्बा किठौर स्थित स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज के छात्र किठौर निवासी मो. साकिब पुत्र श्री मास्टर जी मुन्ने का चयन दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में टीजीटी पद पर हुआ है।

यह चयन दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की कठिन परीक्षा के माध्यम से हुआ। सम्मान समारोह के दौरान स्टार प्लस इंटर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर नुसरत अली सेठ ने कहा की शिक्षा ही एक ऐसा रास्ता है जिस पर चलकर हम लोग अपना भविष्य बना सकते हैं इस दौरान स्टार प्लस इंटर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले मोहम्मद साकिब के इस उपलब्धि पर कस्बा किठौर के चेयरमैन सलमान मुनकाद और स्टार अलफलाह के डायरेक्टर डॉ नुसरत अली सेठ तैय्यब अली सोहित गोयल अमजद सैफी महराज त्यागी शहजाद अली अब्बुल आदि ने सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here