नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वी (वोडाफोन आइडिया) ने छात्रों को इंटीग्रेटेड डिजिटल लर्निंग सपोर्ट प्रदान करने के लिए एजुकेशन कंपनी फिज़िक्सवाला के साथ साझेदारी की है। अपनी तरह का पहला यह प्रीपेड ऑफर अनलिमिटेड कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम ऐडटेक एक्सेस देता है। शुरूआत में यह सुविधा राजस्थान एवं यूपी के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। साझेदारी के तहत, फिज़िक्सवाला का एजुकेशनल ओटीटी प्लेटफॉर्म पीआई,’ अब वी के चुनिंदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स- वी एडू + के साथ बंडल्ड फायदे के रूप में उपलब्ध है।
इस साझेदारी पर बात करते हुए वी के चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा, ‘‘वी में हम कनेक्टिविटी के दायरे से बढ़कर अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करने के लिए निरंतर इनोवेट कर रहे हैं। वी एडू+ के साथ हमने अपनी मुख्य पेशकश में शिक्षा को शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है, जिससे उत्कृष्ट गुणवत्ता की शिक्षा लाखों छात्रों के लिए सुलभ हो जाएगी। फिज़िक्सवाला के साथ हमारा साझेदारी बड़ी संख्या में उन उपभोक्ताओं को भरोसेमंद एजुकेशनल कंटेंट उपलब्ध कराएगी, जो सीखना और आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक मुश्किलों या सुलभता न होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाते। यह पहल इनोवेशन के ज़रिए डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’
फिज़िक्सवाला के सह-संस्थापक प्रतीक माहेश्वरी ने कहा, ‘‘हम हमेशा से अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा को छात्रों के लिए सुलभ एवं प्रभावी बनाना चाहते हैं। वी के साथ साझेदारी के द्वारा हम पाई प्लेटफॉर्म के व्यापक संसाधनों को सीधे छात्रों तक पहुंचा रहे हैं। इससे एक मोबाइल रीचार्ज के द्वारा लर्निंग कंटेंट उनकी पहुंच में आ जाएगा, वे प्रेक्टिस टेस्ट से लेकर विशेषज्ञों के लेक्चर्स तक- का लाभ उठा सकेंगे। इस पहल के ज़रिए हम डिजिटल लर्निंग के अनुभव को आसान बनाना चाहते हैं, ताकि छात्र अपने अकादमिक लक्ष्यों पर ध्यान दे सकें।’’
किफ़ायती एवं सुलभ डिजिटल लर्निंग की
बढ़ती को मांग को
देखते हुए यह पेशकश लाई गई है, जो वी के मौजूदा एवं नए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। यह साझेदारी लर्निंग के अनुभव को सहज बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे छात्र बोर्ड परीक्षाओं तथा जेईई, नीट एवं यूपीएसई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए
कंटेंट को सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी के ज़रिए एक्सेस कर सकेंगे।
वीएडू + प्रीपेड पैक राजस्थान में रु 375 तथा यूपी ईस्ट सर्कल में रु 409 में उपलब्ध होंगे, इन प्लान्स को चरणबद्ध तरीके से अन्य सर्कल्स में विस्तारित किया जाएगा। इस पैक में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4जी/5जी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स,
100 एसएमएस रोज़ाना, तथा पीडब्लू पाई का एक्सेस शामिल है। इस साझेदारी के तहत वीआई एडू + प्लान खरीदने वाले उपभोक्ता फिज़िक्सवाला ऐप और वेबसाईट के माध्यम से पाई प्लेटफॉर्म का इंस्टेन्ट एक्सेस पा सकते हैं।
यह सब्सक्रिप्शन प्रीपेड साइकल के साथ 28 दिनों के लिए वैलिड होगा ताकि छात्र हर महीने फीस दिए बिना ही लर्निंग जारी रख सकें। इससे उनकी मोबाइल डिवाइस कम्पलीट स्टडी टूल में बदल जाएगी, और बेहतरीन गुणवत्ता की शिक्षा उनकी पहुंच में आ जाएगी, फिर चाहे कोचिंग सेंटर उनके नज़दीक हों या न हों।
इसमें अनुभवी अध्यापकों के द्वारा 30,000 से अधिक वीडियो लेक्चर्स,
वन-शॉट रिविज़न सीरीज़ और हाथ से लिखे हुए नोट्स शामिल हैं। इस लाइब्रेरी में किंडरगार्टन से लेकर 12वीं कक्षा तक का मटीरियल उपलब्ध है, साथ ही जेईई, नीट, यूपीएससी, डीफेंस, सीयूईटी, सीएसआईआर एनईटी, जीएटीई और ओलम्पियाड जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी समग्री भी उपलब्ध हो। यह टेक, फाइनैंस, जैन एआई, डिज़ाइन एवं मार्केटिंग में अपस्किलिंग कोर्सेज़ भी उपलब्ध कराता है, जिसमें ऑफलाईन डाउनलोड की सुविधा भी उपलब्ध है। इस तरह छात्र किसी भी समय पढ़ाई कर सकें।
पीडब्लू पाई प्रो बिना किसी रूकावट के लर्निंग का व्यापक अनुभव प्रदान करता है। इसमें विभिन्न विषयों एवं परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनलिमिटेड लाईव एवं रिकॉर्ड किए गए लेक्चर, एआई द्वारा सवालों के हल, क्विज़ एवं परफोर्मेन्स ट्रैक करने वाले टूल्स, प्रेक्टिस टेस्ट और क्युरेटेड स्टडी मटीरियल शामिल हैं।
परीक्षाओं की तैयारी के अलावा यह साझेदारी ‘एड्युटेनमेन्ट’ की ओर बदलाव को दर्शाती है, जहां मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रहे और कोई भी छात्र डेटा की रूकावटों या उंची लागत की वजह से अच्छी गुणवत्ता की लर्निंग से वंचित न रहे। वी के व्यापक नेटवर्क एवं फिज़िक्सवाला के विशेष कंटेंट का उपयोग कर यह पहल उभरते मार्केट्स में डिजिटल लर्निंग की स्थायी आदतों को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

No comments:
Post a Comment