Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 28, 2026

भारत में रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 हुआ लॉन्च


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मिडसाईज मोटरसाईकल सेगमेंट (250सीसी-750सीसी) में ग्लोबल लीडर रॉयल एनफील्ड ने भारत में अपनी प्रतिष्ठित मोटरसाईकल ‘बुलेट’ नए 650सीसी इंजन के साथ पेश की। इस लॉन्च के साथ ही भारत में नौ दशकों से चले आ रहे बुलेट के आईकॉनिक सफर का अगला अध्याय शुरू हो गया। बुलेट पहली बार भारत में सन 1932 में पेश की गई थी, जिसके बाद इसने मोटरसाईकल की एक अलग संस्कृति स्थापित कर दी। यह दुनिया की सबसे लंबे समय से चली आ रही मोटरसाईकल है, जिसका उत्पादन इसकी शुरुआत से ही बिना रुके लगातार होता आया है। यह बुलेट के सफर का 94वाँ साल है, जिसने पूरी दुनिया में विभिन्न पीढ़ी के राईडर्स के बीच अपनी एक खास जगह बना ली है। इसका शानदार सिल्हुएट, अपराईट स्टांस और आईकॉनिक थंप साउंड शुद्ध मोटरसाईक्लिंग की पहचान बन गए हैं।

बुलेट 650 के बारे में बोलते हुए बी. गोविंदराजन, मैनेजिंग डायरेक्टर - आयशर मोटर्स लिमिटेड और सी.ई.ओ, रॉयल एनफील्ड ने कहा, ‘‘बुलेट नौ दशकों से अधिक समय से विश्वसनीयता, मजबूती और शुद्ध कैरेक्टर की पहचान है, जो प्योर मोटरसाईक्लिंग की रॉयल एनफील्ड की फिलॉसफी प्रदर्शित करती है। ऑल-न्यू रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में हम केवल बुलेट को नए रूप में पेश करना नहीं चाहते थे, बल्कि इसे मॉडर्निटी और ऑथेंटिसिटी के साथ और बेहतर बनाना चाहते थे। हमने इसके प्रपोर्शन और सिल्हुएट से लेकर स्टांस और डिटेलिंग तक हर एलिमेंट में इस प्रतिष्ठित मशीन के शुद्ध एसेंस और कैरेक्टर को बरकरार रखा है। साथ ही, इसमें पैरेलेल ट्विन 650सीसी इंजन की जबरदस्त पॉवर और रिफाईनमेंट को शामिल किया है। ई.आई.सी.एम.ए 2025 में इसके ग्लोबल शोकेज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से प्रदर्शित होता है कि यह मोटरसाईकल पूरी दुनिया के राइडर्स को कितनी पसंद आई। इससे प्रमाणित होता है कि यह मोटरसाईक्लिंग की दुनिया की ओरिज़नल आइकॉन है।’’
इसका ट्विन सिलेंडर प्लेटफॉर्म 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्मूथ पॉवर और सुगम एक्सेलरेशन प्रदान करता है, जो जो आरामदायक क्रूज़िंग और जोशीली राईडिंग, दोनों के लिए उपयुक्त है। यह मोटरसाईकल स्टील ट्यूबुलर स्पाईन फ्रेम पर निर्मित है। इसमें शोवा सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे विभिन्न तरह की सड़कों पर संतुलित और आत्मविश्वास के साथ राईड प्राप्त होती है। इसके 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर व्हील पारंपरिक स्टांस प्रदान करते हैं, तथा इसमें बुलेट के उन क्लासिक अनुपातों को बरकरार रखा गया है, जो सड़क पर बुलेट की कमांडिंग प्रेज़ेंस को परिभाषित करते आए हैं। बुलेट की हर डिटेल इसकी शुद्ध डिज़ाईन लैंग्वेज को प्रदर्शित करती है। सिग्नेचर टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और विंटेज-इंस्पायर्ड विंज्ड बैज, ग्लीमिंग हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राईप्स तथा बेंच सीट इसके टाईमलेस सिल्हुएट को संरक्षित करते हैं, जिन्हें राईडर देखते ही पहचान लेते हैं।

इस मोटरसाईकल में कैस्केट-माउंटेड एल.ई.डी हेडलैंप तथा आईकॉनिक ‘‘टाईगर-आई’’ पायलट लैंप भी दिए गए हैं, जो साल 1954 से ही रॉयल एनफील्ड की खास विशेषता हैं। इसके उठे हुए हैंडलबार और अपराईट राईडिंग पोज़िशन सड़कों पर बुलेट की पहचान बन चुकी कमांडिंग प्रेज़ेंस को और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं। बुलेट 650 में क्लीन एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एक डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले भी दिया गया है, जिस पर फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर, गियर पोज़िशन इंडीकेटर और सर्विस रिमाईंडर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई देती है। यह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अपने क्लासिक कैरेक्टर के साथ आधुनिक फंक्शनैलिटी पेश करता है। बुलेट 650 दो आकर्षक रंगों, कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू में उपलब्ध होगी। इसका हर रंग मोटरसाईकल की मजबूत लाईंस और ओल्ड स्कूल कैरेक्टर को और अधिक प्रभावशाली बनाता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here