मनमोहन भल्ला
नित्य संदेश, मेरठ - सीबीआई द्वारा 3 लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े गए कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य डॉ सतीश शर्मा को उनके उक्त पद से हटाए जाने की शिफारिश कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा की जाएगी । उक्त विषय मे कैंट बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा के उन्हें जैसे ही सीबीआई की लिखित रिपोर्ट की प्रतिलिपि प्राप्त होगी तत्काल ही उक्त कार्यवाही हेतु बोर्ड बैठक करके मनोनीत सदस्य को कैंट एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत बर्खास्त करने की संतुति मध्य कमान को प्रेषित कर दी जाएगी । हालांकि कैंट बोर्ड की बोर्ड बैठक में पहुंचे भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी , सांसद अरुण गोविल व कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने उक्त विषय मे जांच जारी रहने तक कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया ।
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना था के जांच दल व कानून अपना काम कर रहे है और वो निर्भीकता से जांच करें । हालांकि इस बीच सोशल मीडिया व स्थानीय स्तर पर अटकलों ही हवा चल रही है और तमाम अटकलें लगाई जा रहीं है के शीघ्र ही सीबीआई द्वारा की गई मनोनीत सदस्य की गिरफ्तारी के चले उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया जा सकता है । जबकि कुछ लोगों का कहना है के उनके पास वर्तमान में भाजपा का कोई पद नही है । तमाम तरह की अटकलबाजियों के बीच भाजपा के विपक्षी खेमे में खुशनुमा आक्रोश है और उनके द्वारा तंज कसे जा रहे है । वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी आपस में चर्चाएं गर्म हैं । कैंट बोर्ड के भंग चल रहे बोर्ड में रक्षा मंत्रालय द्वारा फरवरी 2022 में डॉ सतीश शर्मा का मनोयन किया गया था जो कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढाया जा रहा था । भाजपा की मोदी सरकार में ये पहला मनोयन था ।
पार्टी सूत्रों की माने तो डॉ सतीश शर्मा के प्रथम बार एक वर्ष हेतु मनोयन के बाद से अब तक पार्टी के किसी कार्यकर्ता द्वारा उक्त मनोयन हेतु महानगर भाजपा से कोई लिखित आग्रह नही किया गया जिस कारण शायद किसी अन्य नाम पर विचार नही हो सका और लगातार चार वर्षों से डॉ सतीश उक्त पद पर बने रहे । उक्त विषय मे सीबीआई का प्रेस नोट भी सामने आ गया है जिसमे सीबीआई द्वारा डॉ सतीश शर्मा को तीन लाख रुपये की रिश्वत एक ठेकेदार से लेते हुए गिरफ्तार करने की बात कही गयी है और लिखा गया है के उन्हें शीघ्र ही गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा और उपरोक्त मामले में जांच जारी रहने की बात भी उक्त प्रेस नोट में वर्णित है ।

No comments:
Post a Comment