Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 23, 2026

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता—2026

नित्य संदेश ब्यूरो  

इंदौर। क्षितिज साहित्य  संस्था, इंदौर द्वारा दिनांक 22 नवंबर 2026 को इंदौर में अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2026 आयोजित किया जा रहा है । इस अवसर पर विश्व लघुकथा प्रतियोगिता 2026 भी आयोजित की जा रही है। लघुकथा प्रतियोगिता में प्रथम दस विजेता लघुकथाकारों  को 

1.डॉ सतीश दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान।


2.डॉ. श्याम सुंदर व्यास स्मृति लघुकथा सम्मान।


3 सुरेश शर्मा स्मृति लघुकथा सम्मान ।


4 विक्रम सोनी स्मृति लघुकथा सम्मान। 


5 पारस दासोत स्मृति लघुकथा सम्मान। 


6 निरंजन जमीदार स्मृति लघुकथा  सम्मान।


7 चंद्रशेखर दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान। 


8 एन उन्नी स्मृति लघुकथा सम्मान।


9 मधुदीप स्मृति लघुकथा सम्मान।


10 अशोक शर्मा "भारती" स्मृति लघुकथा सम्मान।

प्रदान किए जाएंगे।


 यह पुरस्कार/ सम्मान 22 नवंबर 2026 को इंदौर में होने वाले आयोजन में प्रदान किए जाएंगे। 


लघुकथा प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु सामान्य नियमावली:-

1 - सिर्फ एक लघुकथा जो विधा के मापदंडों के अनुकूल हो, भेजी जाना है।


2 -  लघुकथा की शब्द सीमा अधिकतम  500 शब्दों की हो ।


3 - प्रतियोगिता में लघुकथा की भाषा , व्याकरण, वर्तनी, शिल्प ,नवीन विषयों को अतिरिक्त 3  अंक प्रदान किए जाएंगे।


4 - लघुकथा मौलिक,  अप्रकाशित और अप्रसारित हो। ऐसा एक घोषणा पत्र साथ में संलग्न किया जाए।


5 - लघुकथा प्रिंट मीडिया , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाज माध्यम, व्हाट्सएप , इत्यादि पर प्रकाशित पाए जाने की  स्थिति में  निरस्त कर प्रतियोगिता से बाहर कर दी जायेगी।


6 - लघुकथा के विषय मानवतावादी , प्रेरक, समाज के लिए मार्गदर्शक हों । धर्म ,जाति, संप्रदाय आदि पर कटाक्ष अथवा व्यंग्य करने वाली लघुकथाओं को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।


7 - प्रयोग के बहाने से लघुकथा के मूल शिल्प से छेड़छाड़ वाली लघुकथाएं प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगी।


8 - लघुकथा केवल मुख्य ईमेल बॉडी में पेस्ट करें अथवा वर्ड फाईल में अटैच करें। पीडीएफ, हाथ से लिखकर इमेज के रुप में या अन्य किसी स्वरुप में भेजी गई लघुकथाएं मान्य नहीं की जाएंगी।


9 - परिचय और फोटो प्रेषित न करें।


10 - निम्न ईमेल पते के अलावा किसी भी अन्य माध्यम से भेजी गई लघुकथाएं मान्य नहीं होंगी। 


11 - लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम संस्था अध्यक्ष द्वारा घोषित किए जाएंगे।


12 - प्रतियोगिता के निर्णय निर्णायकों के होंगे जो  सर्वमान्य होंगे। उन पर किसी भी प्रकार का विवाद मान्य नहीं होगा।  किसी भी प्रकार के न्यायिक हस्तक्षेप की स्थिति  में न्याय क्षेत्र इंदौर रहेगा।


13 - क्षितिज संस्था के पदाधिकारी इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 


14-पुरस्कृत एवं चयनित लघुकथाओं का प्रकाशन क्षितिज पत्रिका के वार्षिक अंक 2026 में किया जाएगा। 


15 - प्रविष्टि हेतु दिनांक 20/07/2026 तक लघुकथा निम्न पते पर मेल द्वारा भेजें।


Kshitijpratiyogita2026@gmail.com


अन्य जानकारी के लिए 94250 67036 पर संपर्क किया जा सकता है।


भवदीय

सतीश राठी 

दीपक गिरकर 

संयोजक

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here