Breaking

Your Ads Here

Tuesday, May 19, 2026

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2026 पर जागरूकता स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2026 के अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा ओपीडी में “उच्च रक्तचाप जागरूकता स्वास्थ्य वार्ता” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 की थीम — “मिलकर उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण: नियमित रूप से रक्तचाप जाँचें, साइलेंट किलर को हराएँ” — के अनुरूप आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों एवं उनके परिजनों को उच्च रक्तचाप की रोकथाम, समय पर पहचान एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक करना था। स्वास्थ्य वार्ता के दौरान मरीजों को नियमित रक्तचाप जाँच के महत्व, संतुलित आहार, नमक के कम सेवन, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण तथा चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं का नियमित सेवन करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। डॉक्टरों द्वारा सरल एवं सामान्य भाषा में समझाया गया कि उच्च रक्तचाप को “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में इसके कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन अनियंत्रित रहने पर यह हृदयाघात, स्ट्रोक, किडनी रोग तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। 

मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, DASH Diet का पालन करने, धूम्रपान एवं शराब से बचने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह स्वास्थ्य वार्ता सामुदायिक चिकित्सा विभाग की वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. वंदना , डॉ. आशु, एवं जूनियर रेजिडेंट डॉ. साक्षी, डॉ. ईशा तथा डॉ. पलक द्वारा प्रस्तुत की गई। साथ ही विभाग के अर्बन सेंटर सूरजकुंड पर उच्च रक्त रक्तचाप पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें सीनियर एजेंट सुगली व जूनियर रेजिडेंट आशीष गौरव एवं विशाल गांधी के द्वारा हाइपरटेंशन से बचाव एवं उपचार के विषय में जानकारी दी गई, कार्यक्रम का आयोजन एवं मार्गदर्शन सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सर के निर्देशन में तथा प्राचार्य महोदय डॉ. आर.सी. गुप्ता सर के संरक्षण एवं प्रेरणा से किया गया।

कार्यक्रम में ओपीडी में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान एवं नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफलता प्राप्त हुई। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने तथा जनस्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here