Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 23, 2026

राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाने का निश्चय किया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सदर आर्य समाज की नव निर्मित अंतरंग सदस्यों की एक विशेष बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समाज की प्रगति के लिए विभिन्न चरणों में चिंतन कर निर्णय लिये गए। आने वाली १४ जून को अमर क्रांति कारी ऋषिवर स्वामी दयानंद के शिष्य राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाने का निश्चय किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रसिद्ध वक्ता जयेंद्र सरस्वती, भजनोपदेशक कुलदीप आर्य को आमंत्रित करने के लिए तय किया गया। प्रधान समरेंद्र , संरक्षक , विजय प्रेमी , विपुल अग्रवाल, सुभाष चंद्र खोकर, मंत्री सौरभ गिरी, सत्यपादल सिंह, धर्मेंद्र मित्तल, पुरोहित जगदीश शास्त्री उपस्थित रहे।।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here