Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 9, 2026

RTA की बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में हुआ

  


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में RTA की बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया, जिसमें मंडलायुक ने परमिट के नवीनीकरण और वाहनों के पृष्ठांकन में छूट के साथ धारा 86 की कार्रवाई के लिए सचिव ने दिशा निर्देश पारित किया, मंझली गाड़ियों की आयु सीमा बढ़ाने के लिए गाजियाबाद प्राधिकरण की नीतियों को मेरठ प्राधिकरण में लागू करने के आदेश पारित किए। साथ ही 82(1), 82(2) के ट्रांसफर स्वीकृत किए गए, सीएनजी सेंटरों के लिए आदेश पारित कर डीजीसी से राय लेकर आगामी बैठक में प्रकरण को प्रस्तुत करने का आदेश दिया। बैठक में डीएम वीके सिंह, राघवेंद्र मिश्र, एस०पी० ट्रैफिक, अनीता सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी, अम्ब्रिश कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, राजेश कर्दम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मेरठ, सियाराम वर्मा संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद, पी०के० सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद,उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here