नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लिमीन पार्टी हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार के नेतृत्व में एसडीएम मवाना को ज्ञापन दिया गया कि आने वाली 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पूरे भारत वर्ष में धूमधाम साथ बनाई जाएगी जिसके तहत मवाना खुर्द में लगी बाबा साहब की प्रतिमा के चारों ओर चारदीवारी साफ सफाई व सौंदर्य करण किया जाना अति आवश्यक है और मवाना में 14 अप्रैल को बाबा साहब की शोभायात्रा निकालनी है जिसको लेकर विनोद कुमार ने उपजिलाधिकारी से कहा कि मवाना थाने के पास जो पुलिया निर्माणधीन है उसको 14 अप्रैल के दिन हल्के वाहन के लिए खोला जाए ताकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर साहब की शोभायात्रा श कुशल संपन्न की जाए साथ में रहे महमूद शेख नगर अध्यक्ष मवाना नईम मालिक तैयब खजूरी असद सिद्दीकी इमरान सैफी जयचंद सुनील संजय दिलशाद अंसारी इमरान आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment