Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 2, 2026

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर IAP मेरठ द्वारा किया गया वृक्षारोपण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस जो कि प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को आयोजित किया जाता है के अवसर पर न्यूरो डेवलेपमेंट चैप्टर, Indian Academy of Pediatrics (IAP) मेरठ शाखा एवम मेडिकल कॉलेज मेरठ द्वारा आज एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि ऑटिज्म के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना भी रहा।


कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं सदस्यों ने ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ आस्था अग्रवाल, न्यूरोडेवलपमेंटल विशेषज्ञ ने बताया कि ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है, जिसे समझने और स्वीकार करने की जरूरत है। यदि इनका ट्रेटमेंट जल्दी प्रारंभ हो जाये तो इसको पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ नवरतन गुप्ता, सचिव IAP मेरठ द्वारा वृक्षारोपण कर यह संदेश दिया गया कि जैसे पेड़ों की देखभाल से पर्यावरण सुरक्षित रहता है, वैसे ही विशेष बच्चों के प्रति देखभाल और समझ से समाज बेहतर बन सकता है।


IAP मेरठ अध्यक्ष डॉ अमित उपाध्याय ने आमजन से अपील की कि वे ऑटिज्म के प्रति जागरूक बनें, ऐसे बच्चों को समान अवसर दें और उनके विकास में सहयोग करें। डॉ ज्ञानेश्वर टोंक, उप प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज मेरठ द्वारा इस आयोजन पर सबको शुभकामनाएं दी और बताया कि समाज को जागरूक करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर किये जाने अनिवार्य है। उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ सुधांशु अग्रवाल, डॉ वी के गर्ग, डॉ संजीव गोयल, डॉ तरुण गोयल, डॉ शरद जैन, डॉ उमंग अरोरा, डॉ अनुपमा वर्मा, डॉ सुमित उपाध्याय, श्री रंजन कुमार तथा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here