नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप जी द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा शिक्षणोत्तर वर्ग द्वारा पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया गया।
तत्पश्चात एन.सी.सी. कैडेट तनिष्का, बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा, द्वारा एक कविता प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद डॉ. शुभा मालवीय, सहायक आचार्या, चित्रकला विभाग द्वारा भीमराव अंबेडकर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। अगली कड़ी में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा हिबा द्वारा सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात श्रीमती अंजू, सहायक आचार्या, राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “महिलाओं के अधिकार” विषय पर एक भाषण प्रस्तुत किया गया। अंत में प्राचार्या जी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संयोजन एक्टिविटी क्लब एवं रेंजर्स समिति ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री सिद्धी गुप्ता, सहायक आचार्या, हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने में डॉ. प्रतिमा चौरसिया, सहायक आचार्या, समाजशास्त्र विभाग; डॉ. सरस्वती जायसवाल, हिंदी विभाग; तथा ऑफिस स्टाफ से श्री संजीव महेश्वरी, श्री उमेश शर्मा, सुश्री महिमा एवं श्रमजीवी वर्ग से तनुज, अमन प्रजापति और राजकुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रोफेसर ज्योत्स्ना, प्रोफेसर पूनम, डॉ. राखी त्यागी एवं प्रवक्ता वर्ग, ऑफिस स्टाफ, श्रमजीवी वर्ग तथा छात्राएँ उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment