Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 14, 2026

डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शोभा यात्रा का किया शुभारंभ

 

रवि गौतम

नित्य संदेशपरीक्षितगढ़। डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर विशाल यात्रा निकाली गई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया वहीं शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर के आशेनाथ आश्रम पर स्थित डॉ बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शोभा यात्रा का शुभारंभ किया 

शोभायात्रा के विशिष्ट अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी भाजपा नेता सचिन अग्रवाल गुल्लू प्रधान सपा नेता किशोर वाल्मीकि आदि ने डॉ बी आर अंबेडकर जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश का महान मसीहा बताया जिन्होंने सर समाज के लिए संविधान लिखकर बराबर का अधिकार दिलाया वहीं समिति के अध्यक्ष समाजसेवी विष्णु शरण महामंत्री सपा नेता संदीप जाटव ने आए हुए अतिथियों का आभार करते हुए स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया वही मीडिया कर्मी उपज पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष पत्रकार जयवीर त्यागी पत्रकार रवि गौतम सोहिद सैफी को बाबा साहब की स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया शोभा यात्रा मोहल्ला होली वाला से शुरू होकर गंधार दरवाजा मवाना स्टैंड मेंन बाजार शिव चौक मवाना स्टैंड किठौर स्टैंडसे होकर थाने के पास होती हुई आशेनाथ आश्रम पर शोभा यात्रा का समापन हुआ 

शोभा यात्रा का नगर में फूल बरसा जलपान शरबत मिठाई से स्वागत हुआ शोभायात्रा में देवीदास गौतम प्रेम नारायण बिशनपाल सिंह राजू सभासद हेम कुमार आदेश गुर्जर कपिल लोहारे आदित्य जाटव नितिन ओमपाल सुरेश सुशील आदि सैकड़ो लोगों का सहयोग रहा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव गौरव राणा कपिल कुमार प्रमोद जाटव आदि का सहयोग रहा ग्राम गांवडा मैं सो गया था निकल गई जिसमें हरवीर नेताजी सुरेंद्र प्रधान शकील डॉ राजकुमार राकेश कुमार आदि का सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here