Breaking

Your Ads Here

Friday, April 3, 2026

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ ने जीते मैच



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। गुरु तेग बहादुर की ओर से आदित्य ने शतकीय पारी खेली।


पहला मैच आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में खेला गया। इसमें आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसमें जय यादव ने 50, जैद ने 36, रकीब ने 36, रोहित ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 4, अवि ने दो, कुणाल राणा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। इसमें आदित्य यादव ने 65 गेंद का सामने करते हुए 100 रन की शतकीय पारी खेली। रोनित ने 42, शौर्य ने 30, पार्थ ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने 3, रुद्र ने दो विकेट लिए।


दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसमें विपुल ने 49, दक्ष ने 44, धैर्य ने 42, रितिक ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिव और आईस ने तीन-तीन, कार्तिक व देव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18 ओवर में 201 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उत्तम ने 29, अजहर ने 30, हमजा ने 25 व देव ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने दो, देवांश ने दो, वैभव ने दो, विवेक व अर्जुन ने भी दो-दो विकेट लिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here