नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए गए अभियान मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति की टीम ने थाना क्षेत्र रोहटा के ग्राम रसूलपुर जाहिद थाना रोहटा में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न जानकारी दी।
मिशन शक्ति टीम की प्रभारी म0उ0नि0 निवेश कुमारी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में बुजुर्ग महिलाओं , गर्भवती महिलाओं व गरीब महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जागरूक कर कहा कि यदि किसी महिला का कोई भी शोषण करता है या किसी भी रूप में प्रताड़ित करता है। तो वह अपनी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों 1090,112,1076,181,1930,1098,101,108,102 पर कॉल कर सकते है। जिस पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने गांव की महिलाओं की सुविधा हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। तथा लघु फिल्म दिखायी गयी। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर म0है0का0 नीलम, राजकुमारी व कांस्टेबल सुमित कुमार ने भी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी । मौके पर मौजूद सभी लोगों ने मिशन शक्ति अभियान में प्रतिभाग किया।

No comments:
Post a Comment