Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 12, 2026

हिंदुत्व के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश: रामराज्य, विकास और सुरक्षा का संगम—विनीत अग्रवाल शारदा

 

नित्य संदेश ब्यूरो

शामली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वैभव गोयल के निवास पर व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। इसके उपरांत  भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कर्मण्य सर्वहित संस्था द्वारा आयोजित भव्य टूलकिट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की, जहां बड़ी संख्या में मातृशक्ति को सम्मानित किया !

संबोधन में विनीत शारदा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत एवं उत्तर प्रदेश आज चौमुखी विकास की ओर तीव्र गति से अग्रसर है। श्री शारदा ने कहां उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप एवं कौशल विकास जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 68 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं, गोरखपुर एवं रायबरेली में एम्स का संचालन हो रहा है, 19 एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं तथा जेवर में देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और सड़कों का व्यापक जाल बिछाया गया है तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर लूट, डकैती, हत्या और रंगदारी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में “रामराज्य” स्थापित हुआ है, जबकि 2014 से पहले अराजकता का वातावरण था। उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस ने सदैव माफिया, गुंडों और अपराधियों को संरक्षण दिया था !

फायर ब्रांड हिन्दू नेता विनीत शारदा ने कहां “धुरंधर” फिल्म का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार “धुरंधर-2” में प्रयागराज के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के चरित्र को दर्शाया गया, पाकिस्तान से उसकी रिस्तो को बताया गया ,वह इस बात को उजागर करता है कि कैसे ऐसे तत्व देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अतीक अहमद के मारे जाने के बाद भी समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा उसका महिमामंडन किया गया, जिससे उनकी राजनीति की वास्तविक सोच और चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है। विनीत शारदा ने कहा कि जो लोग माफिया और अपराधियों का गुणगान करते हैं, वे कभी भी समाज का भला नहीं कर सकते। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता 2027 में ऐसे दलों को करारा जवाब देगी और पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी।

अपने संबोधन में उन्होंने हिंदुत्व और सनातन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि एक ओर भाजपा सरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम एवं सोमनाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के विकास के माध्यम से आस्था और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल मदरसों को बढ़ावा देकर गलत दिशा में समाज को ले जाने का कार्य करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संस्थानों में कट्टरता और अपराध की मानसिकता को बढ़ावा मिला, जबकि भाजपा सरकार राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक उत्थान का कार्य कर रही है।

मातृशक्ति के सम्मान पर बोलते हुए शारदा ने कहा कि नारी ही राष्ट्र की आधारशिला है—वह माँ, बहन, बेटी और गृहिणी के रूप में समाज को दिशा देती है। उन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है और उनके मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजपा सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।

फायर ब्रांड हिन्दू नेता विनीत शारदा ने कहां.....

क्या माफिया तत्वों का महिमामंडन करने वाली राजनीति को जनता स्वीकार करेगी?

आज विकास, सुरक्षा और “रामराज्य” के मॉडल को आगे बढ़ा कर भारत के सम्मान को उच़ा किया है

आज भाजपा सरकार में सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के विकास से राष्ट्र की पहचान मजबूत हुई है!

श्री मोदी श्री योगी युग में मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी शुरू हुई है!

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक के. कृष्ण मित्तल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, जिला संयोजक वैभव गोयल, आकांक्षा बहल, आकांक्षा अग्रवाल, भावना गोयल, अंशिका गोयल, आयुषी राधिका तोमर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के नगर अध्यक्ष सतीश दीवान एवं व्यापारी नेता अंकित गोयल पवन बजरंगी गोरी शंकर सिंघल राजेश गोयल अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में विनीत अग्रवाल शारदा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here