नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकान्त वाजपेयी से अपील है कि जैसे उन्होंने सुख के समय मे अपने परिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाया, उसी तरह मेरठ के पीड़ित व्यापारियों को भी अपना परिवार मानते हुए 21 प्रभावित पीड़ित लोगों के प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री से मिलवाने की व्यवस्था करें, ताकि उनकी समस्याएं सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकें।
आवास विकास के अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार से व्यापारियों से लगभग 70 करोड़ रुपये वसूले हैं और आपके माय बाप का नाम बदनाम किया है, वह बेहद गंभीर मामला है, इस प्रकरण में आवास विकास के दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल अभियोग पंजीकृत कराए। जिस प्रकार से आप अपने कागज दिखा रहे है ये पीड़ित तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे की कॉपी लेकर हाथ में बैठे हैं लेकिन एक भी अधिकारी अभी तक जेल नहीं गया उन्हें जेल भिजवाने का काम करें।आप सरकार में यह समय मजबूरी नहीं, मजबूती दिखाने का है।
शैंकी वर्मा, महानगर अध्यक्ष
मेरठ व्यापार मंडल

No comments:
Post a Comment