Breaking

Your Ads Here

Friday, April 10, 2026

नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ शोभित विश्वविद्यालय के एमबीए के विद्यार्थियों का दौराला शुगर वर्क्स में औद्योगिक भ्रमण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज़ , शोभित विश्वविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों के लिए दौराला स्थित दौराला शुगर वर्क्स का ज्ञानवर्धक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।एमबीए (एग्रीबिजनेस) सहित प्रबंधन के अन्य विद्यार्थियों के लिए दौराला शुगर वर्क्स का एक सफल एवं अत्यंत ज्ञानवर्धक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।


यह भ्रमण विशेष रूप से एमबीए (एग्रीबिजनेस) के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि उन्हें कृषि आधारित उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गन्ने की खरीद से लेकर चीनी के अंतिम उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग तक की संपूर्ण प्रक्रिया को निकट से समझा। विद्यार्थियों को क्रशिंग (गन्ना पेराई), जूस एक्सट्रैक्शन (रस निष्कर्षण), क्लैरिफिकेशन (शोधन), एवापोरेशन (वाष्पीकरण), क्रिस्टलाइजेशन (स्फटीकरण) तथा रिफाइनिंग (शुद्धिकरण) जैसी प्रमुख उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ। 


दौराला शुगर वर्क्स के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उत्पादन प्रबंधन की दक्षता, गुणवत्ता नियंत्रण, सतत (सस्टेनेबल) प्रक्रियाओं तथा चीनी उद्योग के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान को और अधिक सुदृढ़ किया। इस औद्योगिक भ्रमण का सफल आयोजन डॉ सलभ मेहरोत्रा, डॉ नेहा त्यागी एवं डॉ गार्गी चौधरी द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here