विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में ’’स्कूल ऑफ फार्मेसी’’ में डी फार्मा पास आउट छात्र-छात्राओ के लिए विदाई समारोह ’’कभी अलविदा ना कहना’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान प्रबन्धन एवं प्रशासन ने पास आउट फार्मा छात्र-छात्राओ को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय डिमाण्ड के अनुरूप तैयार करने की शपथ दिलाते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवहृान किया।
इस अवसर पर नए छात्र-छात्राओ ने अपने सीनियर के सम्मान में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समारोह को यादगार बना दिया। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने सभी डी0फार्मा छात्र-छात्राओ को नये सुनहरे भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उनसे शत्-प्रतिशत देते हुए देश सेवा में जुड़ने का आवहृान किया। वेंक्टेश्वरा संस्थान के टैगोर भवन में आयोजित विदाई समारोह ’’कभी अलविदा ना कहना’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति सी0ए0 युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह पिछले एक दशक में विभिन्न क्षेत्र में हजारो स्किल्ड फार्मा प्रोफेशनल्स तैयार कर चुका है। ये बड़े गौरव की बात है कि संस्थान के फार्मा प्रोफेशनल्स युवा आज देश एवं दुनिया के विभिन्न हाॅस्पीटल्स फार्मा कम्पनियों एवं स्वास्थ्य संस्थानो में कार्य कर रहे है। लेकिन बदलते परिवेश में हमें युवाओ की नयी शिक्षा नीति के अनुरूप राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जरूरतों के हिसाब से प्रशिक्षित करना होगा ताकि ये युवा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय मंचो पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कर सके।



No comments:
Post a Comment