Breaking

Your Ads Here

Monday, April 20, 2026

छात्रों एवं शिक्षकों को मौखिक स्वच्छता तथा सही ब्रश करने की विधि की जानकारी दी

 

नित्य संदेश ब्यूरो

ललितपुर। प्रधानाचार्य डॉ मयंक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय (नगर संसाधन केंद्र)  ललितपुर में आज दंत जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने छात्रों एवं शिक्षकों को मौखिक स्वच्छता तथा सही ब्रश करने की विधि की जानकारी दी। 

शिविर के दौरान सभी छात्रों व इच्छुक स्टाफ सदस्यों का दंत परीक्षण किया गया। दांतों में समस्या पाए जाने वाले छात्रों को अस्पताल की ओपीडी में उपचार हेतु आने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मौखिक स्वच्छता से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किए गए तथा जागरूकता पर्चे भी वितरित किए गए। शिविर में सीनियर डेंटल कंसल्टेंट  डॉक्टर मनीष माथुर, डॉक्टर हृतिक जैन की टीम के साथ वार्ड अटेंडेंट मिस्टर राजेश उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here