Breaking

Your Ads Here

Monday, April 20, 2026

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में मानव श्रृंखला, जागरूकता हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति Prof. Sangeeta Shukla के मार्गदर्शन में उन्नत भारत अभियान सेल, सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस मेरठ द्वारा गोद लिए गए गांव—सिखेड़ा, लालपुर, मीरपुर एवं भदौरा—के विद्यालयों में “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” के अंतर्गत मानव श्रृंखला, जागरूकता हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा का सफल आयोजन कराया गया।

इस अवसर पर संस्थान के संकाय अध्यक्ष Prof. Rakesh Soni ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। महिलाओं की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है। संस्थान के निदेशक Prof. Niraj  Singhal ने गांव की छात्राओं को उत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा और आत्मविश्वास ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक एवं उन्नत भारत अभियान के समन्वयक इंजीनियर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि चारों गांवों के विद्यालयों से लगभग 200 से अधिक छात्राओं तथा 100 से अधिक शिक्षिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में इंजीनियर प्रत्यूष उपाध्याय, डॉ. निधि चौहान, डॉ. दीपक शर्मा, बृजपाल, प्रवीण चौहान एवं रंजू अरोड़ा का सक्रिय योगदान रहा। साथ ही आशा चौधरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ, उनकी टीम, ग्राम प्रधान, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, गांव की महिलाओं तथा संस्थान के छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ, जिसने छात्राओं एवं महिलाओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता का संचार किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here