रवि गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर उपज पत्रकार संगठन के मजबूत स्तंभ जय भीम टीवी चैनल के पत्रकार राहुल राणा एवं इंद्रजीत द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण के समक्ष स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में एक सराहनीय सामाजिक पहल का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपज पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी का विशेष सहयोग रहा
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी, पुस्तकें एवं शिक्षण से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन का संदेश दिया गया। बाबा साहब की 135वीं जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। इस सफल एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के आयोजन हेतु राहुल राणा जी एवं उनकी टीम को विशेष बधाई।

No comments:
Post a Comment