Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 14, 2026

डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया: प्रो. दिनेश कुमार

 


राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रांगण स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास में मंगलवार को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे आरंभ हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय शिक्षकों, छात्रावास स्टाफ एवं शोधार्थियों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया ।


कार्यक्रम में मुख्य अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया, वह आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। वार्डन डॉ वाई. पी. सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। सहायक वार्डन डॉ. अजय कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि बाबा साहेब ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया और हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में अन्य छात्रावासों के वार्डन एवं सहायक वार्डन के रूप में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ अमरीश कुमार, डॉ विजय राम तथा डॉ. सचिन कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी डॉ. आंबेडकर जी के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला।


इस आयोजन में छात्रावास स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त छात्रावास के शोधार्थियों में पवन कुमार, अमन कुमार, अंशुल शर्मा, शोभित, सुमित, राजेश, विजय, दिनेश, रोहन, आशुतोष, आशीष, विमल, सुधीर, विष्णु, अर्पित, शिवम सहित अनेक शोधार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में समूह छायाचित्र लिया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here