Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 5, 2026

कोरी भुईयार समाज की बैठक में समाज के उत्थान पर चर्चा की

एडवोकेट नसीब सैफी

नित्य संदेश, रोहटा। ब्लॉक के गांव रोहटा में रविवार को कोरी एवं भुईयार समाज की बैठक यशवीर शास्त्री के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें समाज के उत्थान, तरक्की और मौजूदा सरकार में उपेक्षा होने पर चर्चा की गई।

बैठक को सम्भोन्धित करते हुए एडवोकेट रविंद्र कुमार ने कहा कि पश्चिमी यूपी में सत्ताधारी दल द्वारा समाज की लगातार अनदेखी की जा रही। सूबे की सरकार में जानबूझकर पटवारी व तहसीलदार समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बना  रहे हैं। जबकि समाज हमेशा से भाजपा का परम्परागत वोटर रहा हैं। इसके आलावा पश्चिम के किसी भी जिले में भाजपा ने जिलाध्यक्ष हमारे समाज का नहीं बनाया हैं। जिससे समाज में काफ़ी रोष हैं। साथ ही पश्चिमी यूपी से कोई लाभ का पद भी कोरी/भुईयार समाज को नहीं दिया गया हैं। इस मौके पर सदनपाल प्रधान ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के महापुरुषों संत कबीरदास, वीरांगना झलकारीबाई कोरी के नाम पर किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान या विश्वविद्यालय का नाम होना चाहिए, ताकि समाज को वास्तविक पहचान मिल सके। बैठक की अध्यक्षता मास्टर सुखपाल ने व संचालन दिनेश कुमार ने किया। 

बैठक के अंत में समाज के उपस्थित जिम्मेदार लोगों ने 21 लोगों की एक कोर कमेटी बनाने का निर्णय लिया। कमेटी समाज के उत्थान व जागरूक करने का कार्य करेगी और जून माह में समाज का एक बड़ा कार्यक्रम कलक्ट्रेट में किया जाएगा और समाज के समस्त समस्याओं को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को अवगत कराकर समाधान कराया जाएगा। कोर कमेटी में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार सरुरपुर, जितेंद्र दबथुआ, अमरीश कोरी, आदेश कटारिया, दिनेश कोरी, मदनपाल सिंह व धीरज रोहटा को चुना गया। बैठक में सतपाल सिंह, सोनू रोहटा, गौरव कोरी जांजोखर, चंद्रपाल सिंह, सतेन्द्र कुमार, अनमोल कोरी, आदित्य कोरी, नीतू कोरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here