तरुण आहुजा
नित्य संदेश, मेरठ। स्कीम नंबर 7 शास्त्री नगर के व्यापारियों का बड़ी संख्या में एक प्रतिनिधि मंडल मनोज कुमार गर्ग अध्यक्ष तिरंगा चौक व्यापार संघ के नेतृत्व में विनीत अग्रवाल शारदा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कैंप कार्यालय शास्त्री नगर पर उनका घेराव करने के लिए पहुंचा।
मनोज गर्ग अध्यक्ष तिरंगा चौक व्यापार संघ ने कहा की शास्त्री नगर स्कीम नंबर 7 का व्यापारी इस समय अत्यधिक परेशान है। 250 से ऊपर व्यापारियों ने अपना व्यापार बंद कर दिया है एवं लगभग 550 व्यापारियों पर काम बंद करने की एवं दुकानों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी है ।शास्त्री नगर के व्यापारियों के लिए जीवन मरण का संकट है आप बताएं की ऐसी स्थिति में हम कहां जाएं । पूरा शास्त्री नगर के व्यापारी भाजपा के वोटर और सपोर्टर है । और भाजपा के राज्य में ही हमारा व्यापार उजाड़ कर भूखे मरने की नौबत आ गई है। हमने 25 ,25 -30,30 साल पहले से यहां पर अपना व्यापार प्रारंभ किया ।हम सरकार को हाउस टैक्स भी व्यापारिक देते हैं ,पानी का टैक्स भी व्यापारिक देते हैं ,और निरंतर व्यापार करने के लिए जीएसटी भी देते हैं । फिर आज ऐसी क्या स्थिति बनी कि हमें उजाड़ने की तैयारी हो गई ।अब बताइए आप हमें कौन सहारा देगा ,हमने कोई गुनाह नहीं किया, हमने किसी की चोरी नहीं की, हमने कोई अपराध नहीं किया हमारा गुनाह सिर्फ यह है कि अपने परिवार के पालन करने के लिए हमने अपने निजी आवास में जो बहुत छोटे हैं 40 मीटर से भी काम के आवास हैं, उनमें अपने परिवार का पालन करने के लिए एक छोटी सी दुकान कर ली। इस आवास में हम रहते हैं और छोटा-मोटा काम करके परिवार का पालन करते हैं ।मेरा यह भी कहना है कि जिन लोगों ने सरकारी जगह पर कब्जा करके अपने धोखे रखकर ठेले खड़े करके बच्चों का पेट पालन किया उन्हें भी सरकार ने दया दिखाते हुए उनके पुनर्वास की व्यवस्था की ।और हम व्यापारी जिन्होंने अपनी निजी जगह में हाउस टैक्स भी कमर्शियल देते हुए छोटा-मोटा काम कर लिया ,हमें उजाड़ने की तैयारी है और हमारे आवास को ध्वस्तीकरण करने की तैयारी है, तो हम गुनहगार कैसे हैं।
इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा जी ने सभी व्यापारियों को सांत्वना देते हुए बैठाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी मेरी आत्मा है आप सभी मेरे अपने हैं। मैं सभी व्यापारियों के लिए 24 घंटे सातों दिन साथ देने के लिए तैयार रहता हूं ।मैं हमेशा से व्यापारियों की व्यथा, दुख ,दर्द दूर करने को समर्पित हूं ।विनीत शारदा ने कहां पूरे प्रदेश में कहीं भी मेरा व्यापारी परेशान होता है तो मैं उसके साथ खड़ा होता हूं ।आप तो मेरे अपने हो मेरे गृह जनपद के हो ,तथा मेरे गृह क्षेत्र के भी हो। आपके संघर्ष में मैं 24 घंटे आपके साथ हूं जहां-जहां व्यापारी का पसीना गिरेगा मेरे शरीर के खून का कतरा कतरा व्यापारी को समर्पित है। सर्वोत्तम न्यायालय के आने वाले निर्णय का सम्मान करते हुए में और भाजपा की प्रदेश सरकार आपके साथ है ।मेरा भगवान पर विश्वास है के आपके साथ कुछ भी बुरा नहीं होगा । जब जब व्यापारी समाज को मेरी जरूरत पड़ी है हमेशा तन मन धन से अपने एक एक व्यापारी के साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा हूं हमेशा आपके साथ रहूंगा!
विनीत शारदा के इस ठोस आश्वासन पर सारे व्यापारी संतुष्ट होकर वापस आए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मनोज गर्ग अध्यक्ष तिरंगा चौक व्यापार संघ ने किया तथा मुख्य उसमें सचिन वर्मा ,मोहित बत्रा, संजय वर्मा ,प्रदीप सरस्वती ,प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र चौहान, किशन गिरधर , राजू बिजली वाले ,अनिल ,आलोक सिसोदिया ,नरेंद्र राष्ट्रवादी जी ,राजेश चौहान ,प्रवीण गुप्ता ,आलोक सोम और शुभम रस्तोगी ,उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment