Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 5, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के उपाय बताए


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव मौडखुर्द में रविवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन थाना बहसूमा की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम पाल/एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक राखी विमल द्वारा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। बता दें कि रविवार को बहसूमा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी कुसुम पाल व एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल ने थाना क्षेत्र के गांव मौडखुर्द में महिलाओं व किशोरियों को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल ने पंपलेट वितरित कर आत्मरक्षा,महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन नंबर 112 तथा अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी। 

मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल व एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु उन्हें जागरूक करना होता है।वहीं उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों व, गांवों में जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।

वहीं थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने महिलाओं को यह भी बताया कि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और डरें नहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और छेड़छाड़ की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु जागरूक करना था।इस अवसर पर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार,मिशन शक्ति प्रभारी कुसुम पाल, एंटी रोमियो टीम प्रभारी राखी विमल, महिला आरक्षी संतवती, ग्राम प्रधान मौडखुर्द इंतजार देशवाल, आशा वर्कर, रोजगार सेवक,आदि महिलाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here