रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गढ़ रोड मेरठ मित्र लोक कॉलोनी निवासी डॉ रवि शंकर शर्मा परीक्षितगढ़ सीएचसी के प्रभारी पद पर तैनात है रविवार की रात लंबी बीमारी के चलते उनकी सासू मां वैजयंती देवी पत्नी भुवनेश्वर दयाल शर्मा उम्र 65 वर्षीय का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। खबर मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। वैजयंती देवी का अंतिम संस्कार ब्रज घाट पर किया गया मुखागिनी नाती यश शंकर शर्मा ने दी। अंतिम शव यात्रा में रिजाऊल खान, शुभम् यादव,गोरव यादव, अंकित कुमार, अवनीश, जसवीर, जितेन्द्र, आशीष चौधरी,आशु सैफी, डॉ बृजेश,सुरेश चन्द्र, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र, गंगा प्रसाद आदि सैंकड़ों लोग शामिल रहे। |

No comments:
Post a Comment